29 Mar 2024, 20:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। काजोल ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल में काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। बता दें इस शो पर बॉलीवुड स्टार्स के कई राज खुलते हैंं। जाहिर है काजोल के भी कई राज यहां पता चले। अभिनेत्री ने खुद इस शो पर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
 
काजोल ने शो पर खुलासा किया कि वह हमेशा सस्ते कपड़ों की तलाश में रहती हैं और पैसों के मामले में काफी कंजूस हैं। करण जौहर ने शो के दौरान कहा कि काजोल खुद पर पैसे खर्च नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह विदेशों में शूटिंग के दौरान काजोल अपने लिए कुछ नहीं खरीदती थीं।
 
बता दें करण और काजोल बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ में कई फिल्में कर चुके हैं।अजय देवगन ने भी कहा कि कई बार काजोल ने रोड साइड शॉपिंग की है। साथ ही उन्होने बताया कि काजोल कम से कम पैसे के कपड़े मंगवाने की कोशिश करती हैं। वहीं काजोल ने कहा 'मुझे लगता है कि घर में पहनने के लिए आपको महंगे कपड़े की क्या जरूरत है।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »