24 Apr 2024, 09:43:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। लेखिका विंता नंदा की शिकायत के आधार पर रेप केस दर्ज होने के बाद से आलोक नाथ लापता हैं। वह मुंबई में नहीं हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब मामले में आगे की कार्रवाई के सिलसिले में पुलिस उनके घर पहुंची।
 
शिकायत दर्ज होने के बाद आलोक नाथ से मामले में पूछताछ की जानी थी। समन से संबंधित लेटर लेकर जब उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इस बीच आलोक नाथ के वकील का कहना है कि अभिनेता किसी जरूरी काम से मुंबई से बाहर गए हैं और अगले सप्ताह तक लौट आएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आलोक नाथ लगातार उनके संपर्क में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »