28 Mar 2024, 16:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका-निक के बाद और 3 जोड़ियां दिसंबर में ही करेंगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 11:23AM | Updated Date: Dec 5 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बहुत ही शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंध गऐ इस साल नेहा धूपिया, सोनम कपूर, दीपिका और प्रियंका के साथ और भी कई एक्ट्रेस शादी कर चुकी है। साथ ही आपको बता दें कई और सितारे भी है जो दिसम्बर में शादी करने जा रहे है। 
 
सबसे पहले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से इसी महीने की 12 तारिख को शादी कर रहे है।  यह शादी पंजाब के शहर जालंधर में होगी। इसके बाद MTV शो रोडीज से पॉपुलर होने वाले रघुराम ने भी एक बार फिर शादी करने की घोषणा कर दी है।  वे अपनी मौजूदा पत्नी को तलाक भी दे चुके है और इसके बाद इटैलियन-कैनेडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से सगाई भी कर ली। 
 
हालाँकि दोनों ने शादी को लेकर कोई तारिख नहीं बताई है लेकिन ये शादी भी दिसम्बर में ही होने की खबर आ रही है। मशहूर बॉलीवुड एक्टर कुलभूषण खरबंदा की बेटी है श्रुति भी अपने बॉयफ्रेंड रोहित नोवाले से 17 दिसम्बर को शादी कर रही हैं। इस शादी की सबसे खास बात ये है कि ये शादी प्रियंका और निक की शादी की तरह उम्मेद पैलेस में हो रही है। ये शादी भी एक दम शाही अंदाज से होने वाली है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »