18 Apr 2024, 22:54:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2018 10:50AM | Updated Date: Dec 3 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। दोनों एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों चार साल बाद पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी आने वाली मराठी फिल्म ‘मौली’ के होली गीत ‘धुवुन ताक’ में साथ नजर आएगी। रितेश ने इसका विडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। 
 
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रितेश और जेनेलिया आने वाली मराठी फिल्म ‘मौली’ के होली गीत ‘धुवुन ताक’ में साथ नजर आएंगे। रितेश ने रविवार को अपने फैन्स के लिए जेनेलिया के साथ अपने गाने का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने जेनेलिया की तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे पर उनका जादू अब भी पहले की तरह ही बरकरार है।  उन्होंने ट्वीट किया, ह्यनया गाना जारी हुआ। ‘धुवुन ताक’- चार साल बाद बाइको (पत्नी) जेनेलिया के साथ काम किया, पर्दे पर उनका जादू अब भी वैसा ही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »