18 Apr 2024, 11:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पंजाबी सिंगर, रैपर और ऐक्टर हनी सिंह काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। उन्होंने गाने से वापसी की। लेकिन वह सिल्वर स्क्रीन से दूर थे। इस दूरी की वजह से दर्शक काफी समय से हनी सिंह को मिस कर रहे थे। फैन्स का ये इंतजार रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन के जरिए खत्म हुआ।
 
काफी समय से कैमरे से दूर हनी सिंह ने बाल बढ़ा लिए हैं। साथ ही उनका वजन भी पहले से थोड़ा बढ़ गया है। मोटी चेन, टीशर्ट्स और कूल हेयर स्टाइल से यूथ के बीच पॉपुलर हनी सिंह बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। हनी सिंह रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन पर आकर सुर्खियों में आ गए हैं, क्योंकि उनकी तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »