मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी मेहर को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 10 दिन बाद ही नेहा दोबारा काम पर लौट आई है। नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है, जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 8 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। इस बात की जानकारी पति अंगद ने खुद उनके शो में दी थी और उन्होंने इस बात पर घरवालों का रिएक्शन भी बताया था। अंगद ने बताया कि पहले ये बात सुन घरवाले काफी भड़क गए थे लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया है।