25 Apr 2024, 16:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता इन दिनों पति वत्सल सेठ के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह सैलिब्रेट कर रही है। ये कपल इन दिनों बाली में एंजॉय कर रहा है। इस खूबसूरत पल की कुछ खास तस्वीरें वत्सल ने अपने इंस्टा पर पत्नी इशिता के साथ हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसमें इशिता बिकिनी पहम पति के साथ पूल में दिख रही है। फैंस इनका ये अंदाज काफी पसंद कर रहे है।
 
इसके अलावा इशिता ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमे वह पति वत्सल को शादी की सालगिरह विश करती हुई नजर आ रही है। दोनों का हॉट अंदाज लोग काफी पसंद कर रहे है। इशिता ने पिछले साल सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इशिता दत्ता एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं। इशिता ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म 'चानक्युडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड में इशिता ने फिल्म 'दृश्यम' से कदम रखा था। उनकी आखिरी फिल्म कपिश शर्मा स्टारर 'फिरंगी'थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »