29 Mar 2024, 06:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अक्सर अपनी हॉट अदाओं से मदहोश करने वाली एक्टेस मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। फिलहाल अब तक दोनों ने इस बात पर कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक तस्‍वीर सामने आई है, जिसे देख साफ साबित हो रहा है कि मलाइका-अर्जुन ने अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है।
 
दरअसल, सामने आई तस्वीर में मलाइका के गले में एक पेंडेंट दिख रहा है, जिसमें अट लिखा है। पेंडेंट में लिखा  'ए ' अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि आपको बता दें कि मलाइका के बेटे का नाम भी अरहान खान है और उनके पूर्व पति का नाम भी ए से ही शुरू होता है। वैसे बीते कई महीनों से ये दोनों सितारे एक दूसरे के साथ वक्‍त बिताते नजर आ रहे हैं।
 
हाल ही में एक पार्टी के दौरान तो मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच करीबियों की खबरें जब आना शुरू हुई थीं तो न तो उनके फैंस और न स‍ितारों को यकीन हुआ था लेकिन समय समय पर सामने आईं तस्‍वीरों ने उन्‍हें यकीन दिला द‍िया। मलाइका और अर्जुन भी शुरूआत में छिप कर मिलते थे लेकिन उन्‍होंने भी धीरे धीरे बिना किसी परवाह के पब्‍ल‍िकली घूमना शुरू कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »