20 Apr 2024, 18:14:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहले लवस्टोरी फिर कपिल ने शेयर किया शादी का कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 12:14PM | Updated Date: Nov 28 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी का कार्ड सामने आ गया है। इससे पहले कपिल के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2'  का प्रोमो भी रिलीज हुआ था। इतना ही नहीं कपिल ने शादी से पहले अपनी लवस्टोरी भी शेयर की थी। बात करें शादी के कार्ड की इसमें कपिल ने खुद से जुड़े खास लोगों का अभिवादन किया और इस पार शादी की तारीख भी है।
 
दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद शादी करने का अगला नंबर कॉमेडियन कपिल शर्मा का है। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। 10 दिसंबर को  जागरण होगा। इसके बाद चूड़ा सेरेमनी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और शादी का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »