29 Mar 2024, 19:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती रात जाह्नवी अपने बड़े भाई अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं।तस्वीरों में जाह्नवी ब्लैक कलर का टॉप और ग्रे कलर का पजामा पहने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर मीडिया से नजरें चुराती नजर आईं।

वहीं इन तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो इस दौरान जाह्नवी अपने हाथों में आइसक्रीम पकड़े दिखाई दे रही हैं। जैसे ही जाह्नवी कार में बैठती हैं वह आइसक्रीम खानी शुरू कर देती हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुज में डेब्यू किया था। लोगों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया। वहीं जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »