19 Apr 2024, 07:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अर्जुन कपूर सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में आए थे।   इस शो में अर्जुन कपूर के दिए गए कई बयान चर्चा में रहे। इस बीच अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर  हैरान रह जाएंगे।
 
अर्जुन कपूर से शो के दौरान करण जौहर ने कई सवाल पूछे। शो के दौरान जब करण ने अर्जुन से पूछा - 'तुम रिलेशनशिप को लेकर वरुण धवन या फिर रणबीर कपूर में से किस एक्टर से सलाह लेना पसंद करोगे?' करण के इस सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा - 'तुम सही में पागल हो गए हो। मुझे लगता है कि एक्टर्स एक दूसरे को सलाह देने में बहुत खराब हैं।'
 
अर्जुन कपूर ने कहा - 'एक बार रणबीर कपूर से मैंने रिलेशनशिप में सलाह ली थी। उसके दूसरे दिन मैंने रिश्ता खत्म कर दिया था। एक दिन हम दोनों बालकनी में एक साथ खड़े हुए थे। रणबीर ने अंधेरे की तरफ देखा और कहा - 'तुम खुश नहीं हो, जाने दो। सात दिन बाद मुझे एहसास हुआ कि ब्रेकअप नहीं करना चाहिए था।' 
 
अर्जुन कपूर ने आगे कहा - 'ब्रेकअप होने के बाद मैं काफी परेशान था। इसलिए कोई भी रणबीर कपूर से रिलेशनशिप को लेकर सलाह न ले तो अच्छा है।' आपको बता दें, इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि यह दोनों 2019 तक शादी भी कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »