19 Apr 2024, 03:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचकर अजय देवगन ने सालों पुरानी दुश्मनी को आखिरकार खत्म कर लिया। शो में अजय देवगन एक्ट्रेस और पत्नी काजोल के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के दो वीडियो सामने आए हैं जो कि काफी मजेदार हैं।हर हफ्ते करण जौहर गेस्ट बनकर आए सेलिबिटीज के राज खोलते हैं। अजय देवगन और काजोल के रिश्ते के बारे में भी उन्होंने कई सवाल किए। इस दौरान पति-पत्नी की इस जोड़ी के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। यही नहीं अजय ने काजोल से जुड़े कई सीक्रेट्स खोले, जिसका काजोल ने भी करारा जवाब दिया।
 
अजय देवगन बताते हैं कि 'काजोल को तस्वीरें क्लिक करवाना बेहद पसंद है। इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन एक तस्वीर लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे बर्बाद किए जाते हैं क्योंकि उस तस्वीर को पोस्ट करना है। पहले ये सब कभी नहीं करती थी लेकिन अब बुढ़ापे में...' अजय देवगन की बात सुनकर करण जौहर हैरान रह जाते हैं।  अजय देवगन के इस तरह खिंचाई के बाद काजोल भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तुरंत अजय देवगन से कहा कि 'तुम्हारा बुढ़ापा होगा मेरा तो नहीं है।' काजोल यही नहीं रुकी, करण जौहर के कई सवालों पर वो तुरंत रिएक्शन देती नजर आईं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »