17 Apr 2024, 02:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ABCD-3 में नजर आएंगी शक्ति मोहन, डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने दिया मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 4:17PM | Updated Date: Nov 26 2018 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की डांस फ्रेंजाइजी फिल्म एबीसीडी की तीसरी कड़ी में डांसर शक्ति मोहन भी नजर आएंगी। बतौर ऐक्टर यह शक्ति की पहली फिल्म होगी। सूत्रों के मुताबिक, रेमो ने शक्ति को यह आॅफर अपने डांस रिएलिटी शो डांस प्लस 4 के दौरान दिया। शक्ति इस शो में मेंटॉर की भूमिका में हैं। सूत्र बताते हैं, शो के दौरान शक्ति ने कहा कि इंडस्ट्री में लड़कियों के लिए जगह बना पाना ज्यादा मुश्किल होता है।
 
उनकी इस बात से इत्तेफाक न जताते हुए शो के सुपर जज रेमो ने शक्ति को वहीं अपनी अगली फिल्म में रोल आॅफर कर दिया। बता दें कि रेमो ने अपनी डांस फिल्म एबीसीडी की नींव अपने पहले डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के प्रतियोगियों को लेकर ही रखी थी। इस फिल्म में डीआईडी सीजन वन के विजेता सलमान युसूफ खान के अलावा प्रतिभागी धर्मेश येलंडे, प्रिंस, पुनीश पाठक, मोहिना सिंह आदि नजर आए थे।
 
इसके बाद आई एबीसीडी-2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ धर्मेश, पुनीश, राघव जुयाल ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। गौर करने वाली बात है कि डीआईडी 2 की विनर होने के बावजूद शक्ति को अब तक इस सीरीज का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »