20 Apr 2024, 05:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक मुदस्सर अजीज सुपरहिट फिल्म पति-पत्नी और वो का रीमेक बना सकते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरो पर है। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म पति-पत्नी और वो का सीक्वल बनाया जा सकता है।
 
इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक का निर्देशन ‘हैप्पी भाग जाएगी’ फेम मुदस्सर अजीज  करेंगे। बताया जाता है कि मुदस्सर अजीज, पति-पत्नी और वो के रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल कास्टिंग पर विचार चल रहा है। जल्द ही फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »