24 Apr 2024, 14:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद नवविवाहित जोड़ा रणवीर-दीपिका बंगलुरू एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं जहां से वह मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। 21 नवंबर की रात नया-नवेला जोड़ा रणवीर-दीपिका के लिए शादी की एक और याद छोड़ गया। बता दें कि   इटली से आने के बाद दोनों ने बंगलूरू में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसकी बॉलीवुड में चारों ओर चर्चा हो रही है।
 
अब नजर है जोड़े के मुंबई वाले रिसेप्शन पर जिसकी अभी दोनों ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शेयर कर सारी पोल खोल दी हैे मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर गलती से दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन के लिए मिले न्यौते की फोटो शेयर कर दी है।
 
दरअसल, मनीषा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका-रणवीर को शादी की बधाईयां दी थीं े ऐसे में एक यूजर ने मनीषा का मजाक बनाते हुए पूछ लिया था कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनवाइट ही नहीं तो फिर वो क्यों बात कर रही है। वहीं, मनीषा को यूजर्स की ये बात खल गई और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड को शेयर करते हुए उसे करारा जवाब दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »