20 Apr 2024, 09:29:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की ‘कांटा लगा’ गर्ल ने किया फैंस को हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2018 10:40AM | Updated Date: Nov 23 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंबे समय से परदे से दूर चल रहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री और सिंगर शेफाली जरीवाला को बॉलीवुड की कांटा लगा गर्ल कहा जाता है। फिल्मों और सिंगिंग में अच्छा मुकाम न मिलने के बाद शेफाली जरीवाला ने अपने करियर को लेकर अब बड़ा फैसला किया है, जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है।   
 
शेफाली जरीवाला ने अब गायकी छोड़कर बार में शराब परोसने का फैसला किया है। जी हां यह बात उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली है, लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल शेफाली जरीवाला इन दिनों बार में शराब परोसने वाले बारटेंडर की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
 
बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला को खाना बनाने और वाइन का बहुत शौक है। इसलिए उन्होंने इस बारटेंडर प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा है- 'मैंने अभी तक देखा है कि ज्यादातर बार टेंडर पुरुष होते हैं, लेकिन पिछले साल कनाडा की महिला कैटलिन स्टीवर्ट ने बारटेंडर प्रतियोगिता को जीत कर यह साबित कर दिया कि महिला भी ये कर सकती हैं। उससे प्रेरित होकर मैंने भी इस प्रतियोगिता में जाने का मन बनाया है।' 
 
गौरतलब है कि यूं तो शेफाली जरीवाला घर पर वाइन बनाती हैं, लेकिन बार टेंडर प्रतियोगिता में जाने के लिए वह इसका प्रशिक्षण लेंगी। खबरों की मानें तो प्रशिक्षण लेने के लिए वह दुबई जाएंगी। जहां वह बारटेंडर में शराब परोसने का पूरा प्रशिक्षण लेंगी। साथ ही वह यहां पर अलग-अलग तरह की ड्रिंक बनाना भी सिखेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »