16 Apr 2024, 13:37:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म की सफलता के श्रेय पर आपस में भिड़े निर्माता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 10:44AM | Updated Date: Nov 22 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस साल चौंकाते हुए बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट होने वाली फिल्मों में स्त्री अव्वल है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का अंत देखकर फिल्मों के शौकीनों को पूरा भरोसा है कि सीक्वल बनेगा। परंतु इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं कि अभी तक सीक्वल की घोषणा नहीं हुई। गॉसिप गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो फिल्म की सफलता के श्रेय पर इसके निर्माताओं में मनमुटाव हो गया है। स्त्री का निर्माण राज-डीके की जोड़ी और दिनेश विजन ने किया था परंतु सफलता पूरी तरह से विजन के नाम लिख दी गई। यह बात राज-डीके को अखर रही है।
 
उन्हें लग रहा है कि फिल्म में उनके निर्माता होने का प्रचार सही ढंग से नहीं किया गया। स्त्री के लेखक भी राज-डीके थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। चर्चाओं के अनुसार राज-डीके स्त्री की सफलता का पूरा क्रेडिट दिनेश के खाते में जाने से खफा हैं। विजन ने फिल्म की सफलता के तत्काल बाद कह दिया था कि सीक्वल बनेगा। 20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 120 करोड़ रुपए  से ज्यादा बनाए। 
 
बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों निर्माता सीक्वल पर बात तो कर रहे हैं परंतु इससे पहले वह मुनाफे को सही ढंग से बांट लेना चाहते हैं। फिर कुछ ऐसी शर्तों पर भी काम कर रहे हैं, जिससे सीक्वल में प्रचार एकतरफा न हो और लोगों में साफ संदेश जाए कि फिल्म के निमार्ता एक नहीं बल्कि दो हैं।  स्त्री के तेलुगू में बनाने की तैयारियों की खबर है। राज-डीके इसे तेलुगू में बनाने पर विचार कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »