28 Mar 2024, 17:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे: 42 की उम्र में भी नहीं की तुषार ने शादी, हैं एक बेटे का पिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 1:46PM | Updated Date: Nov 20 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर आज 42 वर्ष के हो गये। मुंबई में 20 नवंबर 1976 को जन्में तुषार को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। तुषार अक्सर अपने पिता के साथ फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करते थे इसलिये उनका रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे। तुषार ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म “मुझे कुछ कहना है” से की। 
 
इस फिल्म में तुषार ने लवर ब्वॉय की भूमिका निभायी। फिल्म में उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। साथ हीं तुषार को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। इसके बाद तुषार ने क्या दिल ने कहा, जीना सिर्फ मेरे लिये, ये दिल, शर्त और गायब जैसी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर उनकी उम्मीदों पर खरी नही उतरी। 
 
वर्ष 2004 में तुषार को राजकुमार संतोषी की फिल्म खाकी में काम करने का अवसर मिला। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे मल्टीस्टारों के बावजूद तुषार ने अपनी छोटी सी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »