16 Apr 2024, 10:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटी सुहाना को हमेशा सुर्खियों में रखते हैं शाहरुख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 10:33AM | Updated Date: Nov 20 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान का हर अंदाज खास है। सोशल मीडिया पर भी शाह रुख बेहद सक्रिय रहते हैं। शाहरुख ने इस बीच सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। महज आठ घंटे में यह तस्वीर दस लाख से ज्यादा लोगों द्वारा पसंद की गयी और लाखों लोगों ने इसे अपने-अपने वाल पर शेयर भी किया।
 
आपको याद होगा हाल ही में शाह रुख ने बेटी सुहाना को लेकर एक बात कही थी कि वो मानते हैं कि सुहाना का रंग सांवला है, लेकिन वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है। जैसा कि आप जानते हैं सुहाना की अब बॉलीवुड डेब्यू की बातें होने लगी है तो शाहरुख भी किसी न किसी बहाने उसका जिक्र कर देते हैं और सुहाना खबरों में आ जाती है!
 
सुहाना के बारे में इस बयान के बाद अब शाहरुख ने यह तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन से मालूम होता है कि शाहरुख पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ न्यूयॉर्क में हैं। शाहरुख लिखते हैं- ' दो बहुत ही खूबसूरत महिलाओं के साथ, न्यूयॉर्क हम इनके साथ दोबारा और जल्दी आएंगे।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »