19 Apr 2024, 17:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'गांधी' में जिन्ना का रोल निभाने वाले एलीक पदमसी का हुआ निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 4:01PM | Updated Date: Nov 17 2018 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में विज्ञापन की दुनिया के बेताज सरताज एलेक पद्मसी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 90 साल की उम्र में पद्मसी ने मुंबई में आख‍िरी सांस ली। पद्मसी का जन्‍म 1928 में हुआ था और कुछ वक्‍त पहले ही भारत सरकार ने उन्‍हें पद्‌मश्री से सम्मानित किया था। पद्मश्री के अलावा उन्‍हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। 
 
ऐड गुरू के नाम से मशहूर एलेक पद्मसी ने कई बेहतरीन व‍िज्ञापन बनाए और कई व‍िज्ञापनों को लेकर वह व‍िवाद में भी रहे। उनके द्वारा तैयार किए गए कामसूत्र कंडोम के विज्ञापन पर खूब बवाल हुआ था। इस व‍िज्ञापन की श‍िकायत एएससीआई के पास पहुंची थी। इस कंडोम की टैगलाइन थी 'Pleasure of making love' यानी प्यार करने से मिलने वाली खुशी।
 
एएससीआई ने इस टैगलाइन पर आपत्‍त‍ि जताई थी। इसके बाद एलेक पद्मसी ने एएससीआई को इस टैगलाइन का विकल्प सुझाने को कहा। जब व‍िकल्‍प नहीं सूझा तो टैगलाइन नहीं बदली गई और आज भी ये कंडोम इसी टैगलाइन से बिक रहा है। 
 
एलेक पद्मसी के निधन पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोव‍िंद ने शोक व्‍यक्‍त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्‍हें महान शख्‍स‍ियत बताया है। एलेक पद्मसी व‍िज्ञापन के अलावा थ‍िऐटर में रुच‍ि रखते थे। 1982 में आई फ‍िल्‍म गांधी में वह मुहम्‍मद अली जिन्‍ना के रोल में भी नजर आए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »