28 Mar 2024, 22:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'सत्यमेव जयते' इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'दिलबर' को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब इस गाने का अरबी वर्जन भी बनने वाला है। हाल ही में इस गाने की शूटिंग के सेट से नोरा फतेही की तस्वीर सामने आई है। इस गाने की शूटिंग में नोरा फतेही का अंदाज भी पहले से काफी जुदा है। नोरा एक भारतीय लुक में दिखाई दे रही है।
 
बता दें कि जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म का ये गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। ये गाना मूल रुप से सुष्मिता और संजय की फिल्म 'सिर्फ तुम' का था जोकि साल 1999 में रिलीज हुई थी। उस वक्त भी ये गाना सुपरहिट ही रहा था। इसी गाने के रीमिक्स वर्जन को 'सत्यमेव जयते' के डायरेक्टर मिलाप झावेरी ने अपनी फिल्म में शामिल किया था। इस गाने की खूब तारीफें हुईं थी और गाने में बैली डांस का तड़का लगाकर नोरा फतेही ने इंटरनेट और दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिरा दी थीं।
 
नोरा जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म में सुनील और नोरा के बीच भी एक लव एंगल देखने को मिलेगा। फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »