19 Apr 2024, 15:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 4:57PM | Updated Date: Nov 12 2018 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’ लॉन्च किया। इस फाउंडेशन का लक्ष्य भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए जुनून को बढ़ावा देना, उसे संरक्षित करना, प्रसार करना और विकसित करना है।
 
बिग की को इस मौके पर कार्तिक के बेटे निलाद्री कुमार ने सितार भेंट में दिया। अमिताभ ने इस मौके पर कहा ‘‘ जब हम संगीत प्रेमी अच्छा संगीत सुनते हैं तो उसकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन तारों से संगीत उत्पन्न किया जाता है, वे हमारी आत्माओं को ईश्वर के साथ जोड़ते है।  
 
जाने माने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा, वकील आशीष शेलर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर और अन्य कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »