मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मलाइका यैलो साड़ी, मीनाकरी ज्वैलरी और स्मोकी आईज के साथ हुस्न के जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में मलाइका बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हसीना की कातिलाना अदाएं देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मलाइका 'मुन्नी बदनाम', 'छैंया-छैंया' से लेकर अनारकली 'डिस्को चली' तक वे अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
उनकी एक्टिंग और कातिलाना अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं।मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से 1998 में शादी की थी लेकिन मार्च 2016 से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और 2017 में दोनों ने औपचारिक तौर पर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसकी कस्टडी मलाइका के पास है।