29 Mar 2024, 17:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया को  बांद्रा स्थित डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया।दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की डांस प्रेक्टिस करने पहुंचे। तस्वीरों में आलिया व्हाइट कलर का गाउन पहने खूबसूरत लग रही हैं।
 
वहीं रणबीर ग्रे टीशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम पहने हैंडसम लग रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट पहन रखी है। इस दौरान आलिया जरा परेशान नजर आईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  आलिया इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »