29 Mar 2024, 04:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या-अभिषेक का एयरपोर्ट पर दिखा ग्लैमरस अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 10:53AM | Updated Date: Nov 9 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ गोवा मे अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट करने गईं थीं।वहीं अब सेलिब्रेशन के बाद वो वापिस मुंबई लौट आईं हैं। हाल ही में ऐश्वर्या पति और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लू और व्हाइट कलर का गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
 
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी और हाथ में पिंक कलर का बैग पकड़ा था।वहीं अभिषेक व्हाइट स्वैट शर्ट और ब्लू जिंस के साथ कैप लगाए हुए कूल अंदाज में दिखे।आराध्या भी व्हाइट टॉप के साथ रेड कैप्री पहने क्यूट अंदाज में दिखे।ऐश्वर्या ने फैमिली के साथ मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »