29 Mar 2024, 11:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा की दिवाली पार्टी में रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सुष्मिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 3:16PM | Updated Date: Nov 6 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो प्री-दीवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने घर में भी दीवाली की पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। वहीं सुष्मिता सेन अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन  के साथ पहुंची। इस पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामें दिखे। सुष्मिता ने मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

अक्सर सुष्मिता को रोहमन के साथ स्पॉट किया जाता है। बॉयफ्रेंड के साथ उनकी वर्कआउट करते हुए भी तस्वीरें वायरल हुई थी। पार्टी की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता रोहमन के साथ काफी खुश हैं। बता दें कि 42 साल की सुष्मिता अपीन फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने दमदार फिजिक्स से सुष्मिता कई लड़कियों और लड़कों को टक्कर देती नजर आती हैं। उनके लुक और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। सुष्मिता को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »