29 Mar 2024, 17:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे पर मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़ तो शाहरुख ने ऐसे बोला थैंक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 11:55AM | Updated Date: Nov 2 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में बादशाह के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का आज (2 नवंबर) जन्‍मद‍िन है। 2 नवंबर 1965 को पैदा हुए शाहरुख का ये  53वां बर्थडे है। इस मौके पर देशभर से हजारों फैंस उनके घर उन्‍हें बधाई देने पहुंचे हैं। रात से ही उनके बंगले मन्‍नत के बाहर फैंस जमा हो गए थे। इस मौके पर अपने फैंस को शाहरुख ने खास तोहफा दिया।

आपको बता दें कि 1992 में फ‍िल्‍म दीवाना से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाले शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। शाहरुख खान के लिए न जाने कितनी लड़कियां दीवानी हैं। ऐसे में जब शाहरुख खान को पता चला कि उनके घर के बाहर कई हजार फैंस उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक पाने को आए हैं तो शाहरुख घर की बालकनी में आ गए। शाहरुख ने फैंस की मन्‍नत पूरी की और उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। 

इसके बदले में शाहरुख खान को भी फैंस की दुआएं मिलीं जिससे शाहरुख खान अभिभूत नजर आए। बता दें कि जन्‍मद‍िन से पहले शाहरुख खान के बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं शाहरुख ने रात में ही फैंस से मिलने के बाद घर वालों के साथ बर्थडे मनाया। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमें गौरी खान उन्‍हें केक ख‍िला रही हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »