29 Mar 2024, 07:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन एक बार फिर फिल्मकार प्रकाश झा के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अजय देवगन ने प्रकाश झा के साथ दिल क्या करें, गंगाजल, अपहरण, राजनीति और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में काम किया है और ये सभी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अजय देवगन और प्रकाश झा पांच साल बाद एक नए प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं। फिल्म की कास्ट­गिं और लोकेशन पर काम चल रहा है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधार­ति हो सकती है। अजय देवगन इन दिनों फिल्म टोटल धमाल ,तानाजी और नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में भी भी कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »