18 Apr 2024, 19:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘नमस्ते इंग्लैंड’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची कपूर सिस्टर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 11:39AM | Updated Date: Oct 19 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। फिल्म की स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर भी पहुंची। इस दौरान जाह्नवी आॅरेंज टॉप और जींस पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
 
जाह्नवी के साथ उनकी बहन खुशी कपूर और अंशुला कपूर कैमरा को देख मुस्कुराते हुए नजर आईं। जाह्नवी बहनों के साथ काफी लाइट मूड में दिखीं। जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है।वहीं अब वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म 'तख्त' में उनके साथ संजय दत्त, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करीना कपूर खान जैसे दिग्गद सितारे नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »