29 Mar 2024, 13:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिल्वर स्क्रीन पर ‘धूम’ मचाना चाहते हैं अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 4:37PM | Updated Date: Oct 17 2018 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ‘धूम-4’ में काम करना चाहते हैं। यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्म धूम-4 को लेकर काफी चर्चा होती रही है। अर्जुन कपूर ने धूम-4 में काम करने की इच्छा जाहिर की है। अर्जुन कपूर ने यशराज बैनर की फिल्म ‘इशकजादे’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि वह किस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना चाहेंगे तो अर्जुन ने धूम सीरीज का नाम कहा। अर्जुन ने कहा कि वह धूम-4 में काम करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने कहा , “धूम ऐसी फ्रेंचाइज़ है जिसने सब कुछ बदल दिया। इस तरह की फिल्म को हॉलीवुड में समर ब्लॉकबस्टर कहा जाता है। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं और इस तरह की मनोरंजक फिल्म मैं करना चाहता हूं।” 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »