19 Apr 2024, 10:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

#MeToo : दिया मिर्जा बोलीं - पता था साजिद खान का बर्ताव खराब था पर वह ऐसा करेंगे पता नहीं था...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 12:15PM | Updated Date: Oct 17 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्ममेकर साजिद खान पर अब तक कई महिलाएं यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री दिया मिर्जा भी जुड़ गई है। उन्होंने कहा है कि सलोनी चोपड़ा व अन्य लोगों की कहानी सुनकर वह काफी व्यथित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जो सेक्शुअल हैरसमेंट की कहानियां सभी ने सुनाई हैं वह काफी शॉकिंग हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीया ने कहा कि पूरी इंडस्ट्री साजिद खान के आपत्तिजनक बर्ताव के बारे में जानती है और मैं भी इसकी गवाह रह चुकी हूं। 

 

दीया ने कहा, मैं जानती थी कि वह बेहद सेक्सिस्ट और बेहूदा व्यवहार करने वाले हैं। #MeToo के जरिए सामने आई घटना काफी हैरान करने वाली है। मुझे पता था कि उनका व्यवहार कितना खराब है लेकिन ये नहीं सोचा था कि वह किसी महिला के साथ ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि जब साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे तो उन्होंने खुद को आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' से अलग कर लिया। साजिद इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे. साजिद के अलावा नाना पाटेकर भी इस फिल्म से आउट हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »