29 Mar 2024, 01:17:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लंदन में नारियल फोड़कर प्रियंका ने शुरू की शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 10:45AM | Updated Date: Oct 16 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए वह लंदन गईं हैं। हाल ही में उस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  वह नारियल फोड़तीं नजर आ रही हैं। वीडियो शूटिंग के बीच का है। सेट पर बाकी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में प्रियंका ने नारियल फोड़ा।  प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए एक ही बार में नारियल को फोड़ दिया और ये देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए।
 
प्रियंका ने इसके बाद देसी स्टाइल में नारियल को चारों तरफ घुमाया। हॉलीवुड में जाने के बाद भी प्रियंका अपने ट्रेडिशन से जुड़ी हुई हैं। इसके अलवा प्रियंका ने इस दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फिल्म के बाकी कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों  फिल्म में पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »