29 Mar 2024, 19:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब इसका एक और गाना 'तू मेरी मैं तेरा' रिलीज कर दिया गया है।
 
इस गाने में परम यानी अर्जुन कपूर दिल टूटने की स्थिति से गुजर रहे हैं। इस गाने में अर्जुन कपूर अपने प्यार जसमीत यानी परिणीति चोपड़ा के लिए लंदन जाते हैं।
 
परिणीति अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहले से ही लंदन में है। गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को मनन शाह ने कंपोज किया है। इस गाने को राहत फतेह अली खान सहित शादाब फरीदी और अल्तमास फरीदी ने आवाज दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »