29 Mar 2024, 20:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर साथ नजर आएंगे राजकुमार राव और कंगना रनौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 11:44AM | Updated Date: Oct 13 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राजकुमार राव और कंगना रनौत जल्द ही एक बार फिर साथ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी। ये फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अलावा अमायरा दस्तूर, हर्षिता भट्ट, विक्रांत मेसी और जिमी शेरगिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है।
 
गौरतलब है कि कंगना रनौत इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »