23 Apr 2024, 22:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महिला पत्रकार से बदसलूकी को लेकर रजत ने मांगी माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 12:14PM | Updated Date: Oct 9 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों टीळङ्मङ्म का असर साफ देखने को मिल रहा है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। वहीं एक महिला पत्रकार ने रजत कपूर पर एक इंटरव्यू के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाया है। हाल ही में अब इस मामले के सामने आते ही रजत ने उस महिला से माफी मांगी है।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा। सारी जिंदगी मैं यही कोशिश करता रहा कि एक सभ्य इंसान बन सकूं। हमेशा वही करूं जो सही हो, लेकिन मैं थोड़ा बहक गया और मेरे शब्दों या एक्शन्स के चलते किसी के दिल को ठेस पहुंची हो तो मैं अपनी गलती मानता हूं और माफी मांगता हूं।

वहीं रजत ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं और दुखीं हूं ये सोचकर कि मेरी वजह से किसी इंसान को दुख पहुंचा। मेरे लिए अगर मेरे काम से भी ज्यादा कुछ जरूरी है तो वो है एक अच्छा इंसान बनना। मैंने हमेशा कोशिश भी यही की है कि मैं अच्छा इंसान बनूं लेकिन अब मैं पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »