28 Mar 2024, 21:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान का करियर डांवाडोल हो रहा है। पिछली कुछ फिल्मों की असफलता ने किंग खान के सिंहासन को हिला दिया है। सारा दारोमदार 'जीरो' पर टिका है जो शाहरुख को फिर हीरो बना सकती है। जीरो पर शाहरुख पूरा जोर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म है।
 
इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं। तकनीक पर काफी पैसा खर्च किया गया है। शाहरुख इस फिल्म को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई नामी-गिरामी कलाकार इस फिल्म में छोटे-छोटे रोल में नजर आएंगे।
 
इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतनी महंगी फिल्म शाहरुख खान ने आज तक नहीं की है। लागत वसूलने के लिए इस फिल्म को शाहरुख की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनना होगा।
 
शाहरुख ने बड़ा दांव खेला है। आर या पार का। पूरी ताकत झोंक दी है। पैसे से लेकर तो एक्टिंग तक। निर्देशक आनंद एल राय कहते हैं कि अभिनेता के रूप में शाहरुख ने पूरी ऊर्जा लगा दी है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि जीरो बॉक्स आॅफिस कितने करोड़ कमाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »