29 Mar 2024, 00:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की टॉप अदाकारा अक्षरा सिंह ने हाल ही में भोजपुरी संगीत जगत में अपना सिक्का जमाया है और अब शो वर्ल्ड में भी उनकी धाक जमनी शुरू हो गई है और उनकी काफी डिमांड बढ़ गई है। आम तौर पर भोजपुरी में सिंगर गायक के शो में अभिनेत्रियों को ग्लेमर का तड़का लगाने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन अक्षरा सिंह भोजपुरी की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं जिनके नाम पर शो का आयोजन हो रहा है । अक्षरा सिंह का शो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित किया गया, जहां उनकी एक झलक पाने और उनके गाने और नृत्य का आनंद लेने लाखो की तादात में लोग जुटे ।
 
जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के शहर में भीड़ इतनी उमड़ी की पुलिस और आयोजकों को उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अक्षरा सिंह ने भी उनका खूब मनोरंजन किया और अपने गानों से उन्हें मंत्र मुग्ध कर दिया। अक्षरा सिंह ने ना सिर्फ अपने गाने सुनाए बल्कि फिल्मी गानों पर जम कर ठुमका भी लगाया।
 
आपको बता दें कि अक्षरा द्वारा गाएं सभी गाने इन दिनों भोजपुरी संगीत जगत में तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में रिलीज उनका गाना अँखिये से गोली मारे को मात्र कुछ घंटे में ही लाखों व्यू मिल चुके थे। उनकी संगीत की दीवानगी का ही असर है कि लगभग सभी म्यूजिक कंपनियां उनकी आवाज को अपने कंपनी के लिए सदुपयोग करना चाहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »