28 Mar 2024, 17:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भय और रहस्यमय पहेली के साथ "तुम्बाड" का ट्रेलर हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 5:55PM | Updated Date: Sep 26 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। "तुम्बाड" के निर्माताओं फ़िल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में पहले कभी नहीं अनुभव किये गए डर और रहस्य ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए है। ट्रेलर में तुम्बाड नामक रहस्यमय जगह और उसके इर्दगिर्द घूमती पहेली की एक झलक दर्शकों के सामने पेश की गई है।
 
भूतिया दृश्य और इंटेंस हॉरर थ्रिलर सेट-अप के साथ, तुम्बाड में एक ऐसे खजाने के लिए जंग लड़ी जाएगी जो एक आत्मा यानी रूह के कब्जे में है। फ़िल्म के इस दिलचस्प ट्रेलर में पौराणिक कथाओं से रूबरू करवाया गया है जो इस डरावनी फिल्म का सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
तुम्बाड के मुख्य अभिनेता सोहम शाह अपने किरदार का सार पकड़ते हुए, फ़िल्म में महाराष्ट्र के कोंकनास्थ ब्रह्मन्स द्वारा पहने गए ठेठ पोशाक में दिखाई देंगे। अभिनेता ने ट्विटर पर ट्रेलर की घोषणा करते हुए लिखा,"डर गए? अभी तो शुरू भी नहीं हुआ है! #TumbbadTrailer."
 
मध्ययुगीन काल से महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों को दिखाते हुए, "तुम्बाड" के टीज़र ने पौराणिक और डरावनी कहानी के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। विसुअली अद्भुत फ़िल्म होने के कारण, "तुम्बाड" अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
 
कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करते हुए मनुष्य के लालची व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हुए  नज़र आएगी। सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।
 
कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, "तुम्बाड" इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। 'फिल्म आई वेस्ट' और 'फिल्मगेट फिल्म्स' द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »