29 Mar 2024, 06:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। समय-समय पर वह स्टाइलिश कपड़े पहनकर मीडिया के सामने आते रहते हैं और सभी को चौंकाते रहते हैं।  कभी-कभी तो उनके कपड़े लोगों को दंग ही कर देते हैं। बीती रात रणवीर एक इवेंट में डायरेक्टर रो‍िहत शेट्टी के साथ पहुंचे।

इस दौरान रणवीर रेड, ब्लू और येलो कलर का कोट-पैंट पहने फंकी लुक में दिखे। जैसे ही रणवीर ईवेंट में आए वहां मौजूद हर शख्स की ‍िनगाहें उनके आउटफिट पर थीं। सोशल साइट पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। लोग रणवीर की ड्रेस को दीवाली के पटाखों की तरह बता रहे हैं। इवेंट पर रोह‍ित के साथ रणवीर की स्पेशल बॉ‍िडंग देखने को मिली।

बता दें कि रणवीर इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के ओपोजिट सारा अली खान हैं। सारा इस फिल्म बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की बात करें तो रणवीर इस फिल्म में वह एक भ्रष्ट पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म सिंबा एक दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में इस फिल्म का नाम 'टेंपर' था। फिल्म इगले साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »