28 Mar 2024, 18:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। वर्धन अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
 
वह फिल्म 'पागल' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, जो साल 2019 में रिलीज होगी। हाल ही में वर्धन ने अपनी डेब्यू फिल्म और दादा अमरीश के बारे में बात की। बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बताया कि वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। 
 
इससे पहले वर्धन फिल्म 'इश्कजादे' और 'दावत-ए-इश्क' के लिए हबीब फैसल और 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए मनीष शर्मा को असिस्ट कर चुके हैं। वर्धन अपने दादा के गुरु और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सत्यदेव दुबे से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »