18 Apr 2024, 20:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से आॅन एयर होगा। बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है।
 
कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी आने वाले हैं। इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी बातें सामने आएंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में न अर्जुन कपूर का और न ही जाह्नवी कपूर का कोई बयान सामने आया है। कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »