20 Apr 2024, 02:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दर्शकों का एक के बाद एक कई चार्टबस्टर गानों के साथ मनोरंजन करने के बाद, सलमान खान ने ट्विटर पर ढोलिडा नामक फिल्म का नवीनतम गीत रिलीज कर दिया है। गरबा की पृष्ठभूमि पर आधारित, आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन त्योहारों का जश्न मनाते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे है।
 
तनिष्क बागची द्वारा रचित और शबीर अहमद द्वारा लिखित 'ढोलिडा' को उदित नारायण, नेहा कक्कड़, पलक मुछाल और राजा हसन ने अपनी आवाज़ दी है। सलमान ने ट्विटर पर गाना शेयर करते हुए लिखा,"सुनिए #Loveyatri का नया गाना #Dholida! Out now! #LoveTakesOver"
 
फ़िल्म से अब तक रिलीज हुए चार्टबस्टर गीत 'चोगाड़ा', 'आंख लड़ जावे', 'तेरा हुआ' और 'रंगतारी' को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है परिणामस्वरूप अब सब की नज़रे फ़िल्म की रिलीज पर टिकी है। आयुष और वरिणा की जोड़ी को अभी से काफ़ी पसंद किया जा रहा है और इनकी उम्दा केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया है। "लवयात्री" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी।
 
"लवयात्री" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है। "लवयात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »