28 Mar 2024, 20:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ''सुई धागा'' जल्द ही रिलीज होने वाली है। अनुष्का और वरुण दोनों ही इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।  कुछ दिन पहले अनुष्का प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता गई थीं।वहां अनुष्का अपनी एक फैन से मिलीं। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखकर काफी इमोशनल हो गई और रोने लगी।
 
अनुष्का की इस फैन का नाम मंजिष्था करमाकर था। वह 19 साल की है। अनुष्का को देखकर मंजिष्था रोने लगीं। अनुष्का ने वहां मौजूद अपने फैंस के साथ काफी देर तक बातचीत की। उनकी लाइफ के बारे में जाना और अपनी फिल्म के बारे में उन्हें बताया।फिल्म की बात करें इसका निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सुई धागा' को भोपाल समेत कई शहरों में शूट किया गया है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »