28 Mar 2024, 16:51:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिडनी एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी हुई नस्लीय व्यवहार का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 11:55AM | Updated Date: Sep 24 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार को नस्लीय व्यवहार का शिकार हुई। इस जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट कर उन्होंने बताया कि वह सिडनी से मेलबर्न जा रही थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एक एयरलाइन कर्मी पर नस्लीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ व्यवहार नहीं किया जा सकता है। वह अपनी पोस्ट के जरिए एयरलाइन कर्मी पर जमकर बरसी।
 
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन पर उन्हें तुनक मिजाज मेल नाम की कर्मचारी मिली, जिसने कहा कि आप जैसे (सांवले) लोगों साथ रूखाई से बात करना चलता है। उन्होंने कहा, मेरे पास दो बैग थे और उसने कहा कि मेरा आधा खाली बैग चेक इन के लिए ओवर साइज है। अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है।
 
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह फिर उस कर्मचारी के पास गई और बैग ले जाने का अनुरोध किया क्योंकि कर्मचारी की सहयोगी ने कहा है कि यह ओवरसाइज नहीं है लेकिन महिला कर्मचारी राजी नहीं हुई और उसने फिर से इनकार कर दिया। वे अपना सामान दोबारा ओवरसाइज बैगेज काउंटर पर ले गईं लेकिन उन्होंने फिर कहा कि यह ओवरसाइज नहीं है और अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है। 
 
शेट्टी ने कहा, यह मैंने इसलिए लिखा ताकि क्वांटास एयरलाइन मामले का संज्ञान ले और अपने स्टाफ को मददगार होना सिखाए और रंग के आधार पर बोलने का लहजा और तरीका नहीं बदल सकता है। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हम भोले नहीं है और उन्हें मालूम होना चाहिए कि संवेदनहीन तथा अशिष्ट होने को सहन नहीं किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »