20 Apr 2024, 19:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिद्धांत कार्णिक थिएटर कलाकार का किरदार निभाते नजर आएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 3:49PM | Updated Date: Sep 18 2018 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सिद्धांत कार्णिक टीवी शो 'मेरे साईं' में एक थिएटर कलाकार का किरदार निभाते नजर आएंगे। सिद्धांत ने बयान में कहा, "गणपत राव थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार हैं जिन्होंने विभिन्न गांवों में नाटक किए। मैं वास्तविक जिंदगी में भी एक थिएटर कलाकार हूं।"
 
शो में गणपत राव एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो अभिनय और संगीत दोनों में अच्छे हैं। उन्हें उनके कौशल पर घमंड है। साईं बाबा उन्हें बताएंगे कि पेशेवर रूप से सफल रहते हुए विनम्र कैसे रहा जाए।
 
उन्होंने कहा, "'मेरे साईं' करने के बाद साईं बाबा के और उनके जीवन के बारे में मेरी जिज्ञासा अपने चरम पर पहुंच गई है। संस्कृत शब्दों को स्पष्ट बोलने के लिए मैं संवाद बोलने की कोचिंग भी ले रहा हूं।" सिद्धांत को 'रीमिक्स' और 'ये है आशिकी' जैसे टीवी शो में काम करने के लिए जाना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »