28 Mar 2024, 20:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। केरल के बाद अब नगालैंड में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। वहीं बॉलीवुड स्टार्स इनकी मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जहां केरल के लोगों को 1 करोड़ दान में दिए वहीं नगालैंड की मदद के लिए उन्होंने 1 करोड़ 25 लाख रुपए की मदद की थी। वहीं केरला और नागालैंड के लोग अपनी जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश में हैं।
 
हाल ही में अब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक लेटर लिख सुशांत का शुक्रिय अदा किया है। वहीं मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए सुशांत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लेटर की तस्वीर पोस्ट कर धन्यवाद किया है। सुशांत इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म किज्जी और मनय की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह सोन चिरैया और 'केदारनाथ' में भी नजर आएंगे। उनकी फिल्मों का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »