29 Mar 2024, 16:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक संजय गुप्ता कृष 4 का निर्देशन कर सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार राकेश रौशन कृष फ्रेंचाइजी का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं। कृष सीरीज की फिल्में कोई मिल गया ,कृष और कृष 3 को राकेश रौशन ने निर्देशित किया था। कहा जा रहा है कि इस बार राकेश रोशन कृष 4 को निर्देशित नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि कृष के चौथे भाग का निर्देशन संजय गुप्ता कर सकते हैं।
 
संजय गुप्ता ने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म काबिल का निर्देशन किया था। चर्चा है कि कृष 4 वर्ष 2020 क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ की जायेगी लेकिन फिल्म को शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो गई है लेकिन 2020 में आने की योजना में थोड़ा विलम्ब होगा। चर्चा है कि कृष 4 को दो भागों में बनाया जाएगा। कृष 4 और कृष 5 को एक साथ लिखा जा रहा है और उसे एक साथ बना कर कुछ अंतराल के बाद रिलीज़ किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »