28 Mar 2024, 17:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भले ही सुर्खियों में हैं परंतु उनका बॉलीवुड करिअर 2014 के बाद से चमक खोने लगा था। उनकी 'बाजीराव मस्तानी' 2015 और 'जय गंगाजल' 2016 में जरूर आई परंतु वह इन फिल्मों में सेकेंड लीड ही निभा रही थीं। इस दौरान वह हॉलीवुड में काम पाने की कोशिश कर रही थीं और उन्हें थोड़ी सफलता भी मिली। अमेरिकी टीवी और इक्का दुक्का फिल्में पाने में वह कामयाब रहीं। वहां उनकी पारी जल्द खत्म हो गई और वह फिर से बॉलीवुड में जमने के प्रयास कर रही हैं मगर जानकारों की मानें तो अब उन्हें यहां सफलता मिलने के मौके कम हैं।
 
बॉलीवुड के गलियारों में हो रही चचार्ओं की मानें तो प्रियंका काम करने के अमेरिकी अंदाज में ढल चुकी हैं और ऐसे में मुंबई में काम करना उनके लिए मुश्किलों भरा होगा। यहां काम करने के नियम कायदे अमेरिका से अलग हैं। हाल में प्रियंका के सलमान खान की फिल्म 'भारत' से ऐन मौके पर अलग होना विवाद का विषय बना। इस विवाद पर बातें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। सलमान अपने अहंकार को लगी चोट भुला नहीं पा रहे हैं और यह बताने का कोई मौका नहीं चूक रहे कि खुद प्रियंका उनके साथ काम करना चाहती थीं। प्रियंका ने उनकी बहन को कई फोन किए निर्देशक अली अब्बास जफर से मिलकर फिल्म करने की इच्छा जताई।
 
वह बॉलीवुड में बड़ा कम बैक करना चाहती थीं मगर जैसे ही उन्हें पता चला कि 'भारत' में 2 और हीरोइनें हैं तब्बू और दिशा पाटनी तो वह घबरा गईं। उन्हें लगा कि ऐसे में उनका रोल फिल्म में छोटा हो जाएगा। जब तक वह इससे उबर पातीं उन्हें सलमान के काम करने के अंदाज पर रिपोर्ट मिली जिसने उन्हें हिला दिया। एक और मुश्किल प्रियंका के साथ काम करने वाले एक्टर्स को लेकर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »