19 Apr 2024, 08:32:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना आज 34 वर्ष के हो गए। चंडीगढ़ में 14 सितंबर 1984 को जन्में आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरूआत बतौर रेडियो जॉकी की। इसके बाद आयुष्मान ने छोटे पर्दे पर एंकर के तौर पर भी काम किया। आयुष्मान ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से की। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के साथ हीं सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।
 
वर्ष 2013 में आयुष्मान की दूसरी फिल्म नौटंकीसाला प्रदर्शित हुयी। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी , हालांकि उनका अभिनय अवश्य पसंद किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान फिल्म निर्माण की सभी विद्याओं में अपनी किस्मत आजमाना चाहते है। आयुष्मान की हाल के वर्षो में दम लगा के हैंसा, मेरी प्यारी बिंदू, बरेली की बरफी और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है। आयुष्मान की आने वाली फिल्मों में अंधाधुन और बधाई हो प्रमुख है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »