16 Apr 2024, 11:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अफवाह से सेलिब्रिटीज पर कोई फर्क नहीं पड़ता : टाइगर श्रॉफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 5:20PM | Updated Date: Sep 13 2018 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ का कहना है कि अफवाहों और झूठी बातों से सेलेब्रेटीज पर कोई फर्क नहीं पड़ता और ये सब लाइमलाइट का हिस्सा है। हॉल ही में ऋतिक रौशन और दिशा पाटनी के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि दिशा के साथ ऋतिक ने बुरा बर्ताव किया है और इस कारण दिशा के हाथ से एक फिल्म भी निकल गयी। इस पर दोनों की प्रतिक्रियाएं आईं थी।
 
अब इस बारे में दिशा के बेस्ट फ्रेंड माने जाने वाले टाइगर ने भी बयान दिया है। टाइगर ने कहा है कि ये सब बॉलीवुड का हिस्सा है और तो होता ही रहता है। टाइगर ने कहा कि जब हम लाइमलाइट में होते है तो इस तरह की झूठी बातें सामने आती रहती है और इससे सेलेब्रेटीज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। टाइगर ने कहा कि वह ऋतिक सर और दिशा को काफी अच्छी तरह से जानते है और वो दोनों ऐसा कुछ नहीं कर सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »